
सीएम व
प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व में भाजपा के सभी प्रत्याशी नामांकन दाखिल करने
के लिए पार्टी के प्रदेश मुख्यालय से विधान भवन रवाना हुए। यहां सभी ने
अपना नामांकन दाखिल किया।
इस
दौरान सीएम योगी आदित्यनाथ, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डा० महेंद्रनाथ
पांडेय, डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य व डा० दिनेश शर्मा सहित सरकार के कई
मंत्री व पार्टी पदाधिकारी भी मौजूद रहे।
मालूम
हो कि भाजपा के केंद्रीय संसदीय बोर्ड ने रविवार को राज्य विधान परिषद के
लिए अपने दस उम्मीदवारों की घोषणा की थी। इनमें सरोजनी अग्रवाल के रूप में
एक महिला को प्रतिनिधित्व के अलावा मंत्री महेन्द्र सिंह, मोहसिन रज़ा,
बुक्कल नवाब, यशवंत सिंह, जयवीर सिंह, विद्यासागर सोनकर, विजय बहादुर पाठक,
अशोक कटारिया और अशोक धवन शामिल हैं। साथ एक सीट पर अपना दल के राष्ट्रीय
अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल के पति आशीष सिंह पटेल
लड़ेंगे।
बता दें कि विधान परिषद की 13 सीटों के लिए 26 अप्रैल को चुनाव होना है। सपा ने बसपा का समर्थन देने का एलान किया है।
No comments:
Post a Comment