जौनपुर। जिला पुलिस प्रमुख के दिशा निर्देश पर अपराध एवं अपराधियो के विरूद्ध छेड़े गए अभियान के तहत जनपद की पुलिस ने शातिर वाहन चोरों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की दो मारूती स्वीफ्ट
डिजायर बरामद किया है।
क्षेत्राधिकारी बदलापुर व थानाध्यक्ष महाराजगंज व कोतवाली शहर
पुलिस जौनपुर के टीम द्वारा 31 मार्च को जरिए मुखबीर की सूचना मिली कि
कुछ वाहन चोर गिरोह के लोग मुम्बई से वाहन चोरी कर महराजगंज क्षेत्र मे बेचने के
उद्देश्य से भोर मे इकट्ठा होने को है इस सूचना पर प्रभारी महराजगंज मय टीम व
प्रभारी निरीक्षक कोतवाली, उ0नि0
मो0 सगीर का0 शमशेर सिह मय हमराही कर्मचारीगण मय मुखबीर के लोहिन्दा चौराहे
पर समय करीब 07.52 AM पर मौके पर से ही अभियुक्त राधेश्याम सिंह पुत्र स्व0 रामपाल सिंह निवासी सीड,थाना बदलापुर जौनपुर, सूर्य भान सिंह पुत्र स्व0 जगतपाल सिंह निवासी रामगढ़
रूपीकापुरा, थाना लम्भुआ
जिला सुल्तानपुर, राकेश सिंह उर्फ भोथाले पुत्र जंगबहादुर सिंह निवासी धनेछे
थाना लम्भुआ जिला सुल्तानपुर, लकी सिंह पुत्र तालुकदार सिंह निवासी फत्तुपुर, थाना महराजगंज जिला जौनपुर को गिरफ्तार करते हुए उनके कब्जे से
चोरी की चार पहिया वाहन को कब्जे से बरामद किया गया बरामदगी और गिरफ्तारी के आधार पर मु0अ0सं0 54/18
धारा 41/411/413/ 414/417/420/482/483 /485/488/489 भा० द० वि० पंजीकृत किया गया।
अभियुक्तों को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में नि0 सन्तोष कुमार दीक्षित प्र0नि0 थाना महराजगंज जौनपुर, नि0 के0के0मिश्र प्र0नि0 थाना कोतवाली जौनपुर, उ0नि0 धनुष धारी पाण्डेय थाना महराजगंज जौनपुर, उ0नि0 मो0 सगीर अहमद थाना कोतवाली जौनपुर, का0 शमशेर सिंह थाना कोतवाली जौनपुर, का0 सर्वेश विक्रम थाना महराजगंज जौनपुर, का0 अनिल सिंह थाना महराजगंज जौनपुर, का0 कमलेश गुप्ता थाना महराजगंज जौनपुर
No comments:
Post a Comment