नई दिल्ली।
कांग्रेस की मौजूदा अध्यक्ष सोनिया गांधी ने राहुल के अध्यक्ष बनने के
बाद उन्होंने मीडिया के सामने यह जवाब दिया। कि अब मैं रिटायर हो रही
हूं। जब उनसे यह सवाल किया गया कि अब उनकी भूमिका क्या होगी, तब उन्होंने
यह जवाब दिया। कि राहुल गांधी सोमवार (11 दिसंबर) को कांग्रेस पार्टी के
नये निर्विरोध अध्यक्ष चुने गए हैं यह गौरतलब है ।
16 दिसंबर को
राहुल गांधी अध्यक्ष पद की कमान संभालेंगे और इसी के साथ राहुल पर संगठन
में बदलाव, 18 दिसंबर को चुनाव आयोग द्वारा गुजरात विधानसभा चुनाव के
नतीजों की
होने वाली घोषणा के बाद उत्पन्न होने वाली राजनीतिक स्थिति से निपटने की
तात्कालिक चुनौती होगी।
यह बता दे की राहुल गांधी के कांग्रेस अध्यक्ष
पद पर ताजपोशी से पहले एग्जिट पोल के नतीजों ने उनकी उम्मीदों को बड़ा झटका
दिया है। विभिन्न एग्जिट पोल के नतीजे बता रहे हैं कि भारतीय जनता पार्टी
(भाजपा) गुजरात का अपना गढ़ बचाने में कामयाब रही है। इसके साथ भाजपा ने
कांग्रेस से हिमाचल प्रदेश का ताज छीन भी लिया है। एग्जिट पोल के नतीजे
गुजरात और हिमाचल दोनों ही राज्यों में भाजपा की सरकार बनने की संभावना जता
रहे हैं।
No comments:
Post a Comment