
जौनपुर। विकासखण्ड धर्मापुर के सभागार में पं0 दीन दयाल उपाध्याय जन्मशती वर्ष के उपलक्ष्य में अन्त्योदय मेला प्रदर्शनी, कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरूआत मुख्य अतिथि ब्लाक प्रमुख संगीता सिंह ने पंडित जी के चित्र पर माल्यार्पण कर व दीप प्रज्वलितकर किया। मुख्य अतिथि ब्लाक प्रमुख संगीता सिंह ने पंडित जी के विचारों से लोगो को अवगत कराया और कहा कि यहां पर दी जा रही योजनाओं के बारे में आप लोग भलीभांति जानकारी प्राप्त करें और उसका लाभ उठायें तथा औरों को भी इसके बारे में बताएं।
कृषि तकनीकि सहायक डाॅ. रमेश चन्द्र यादव ने कहा कि आज किसानों की लागत कम करना सबसे बड़ी चुनौती है। जीरो बजट की खेती से ही किसानों में खुशहाली आयेगी। डाॅ. यादव ने कहा कि एक देशी गाय एवं एक नीम के वृक्ष से पहले वर्ष 10 एकड़, दूसरे वर्ष 20 एकड़ और तीसरे वर्ष 30 एकड़ खेती बहुत कम लागत में की जा सकती है। उन्होंने कहा कि 10-10 किग्रा0 गोमूत्र एवं गोबर,एक-एक किग्रा0 गुड़ एवं बेशन और बरगद के वृक्ष के जड़ के पास की एक मुट्ठी मिट्टी को 200 लीटर पानी में घोलकर चैबीस घंटे के लिए रख देते हैं तो इसमें अरवोजीन पड़ने की संख्या पैदा हो जाती है, इसे जीवामृत कहते है। इसको सिचाई के साथ या फसलों के ऊपर से छिड़काव करने से बम्पर पैदाबार होगी। रोगों एवं कीटो से सुरक्षा भी होगी। पर्यावरण का संतुलन भी कायम रहेगा।
गन्ना विभाग के डाॅ0 विनोद सिंह ने बताया कि गन्ने की शरद कालीन बुआई 15 अक्टूबर से शुरू हो वहीं साथ ही सह फसली खेती जैसे दलहन, तिलहन आदि की खेती करने से किसान अपनी आय दोगुनी कर सकते है। मुख्यमंत्री जी की सोच है कि 2022 तक किसानों की आय दोगुनी करने का लक्ष्य रखा गया है। गन्ने की नई प्रजाति को. 1239, को. 1181, को. 014, 184 की उन्नतिशील प्रजाति की बुआई करके किसान प्रति हुक्टेअर 1800 कुन्तल उत्पादन कर सकते है जिससे किसानों की आय दुगुनी करने का लक्ष्य, सरकार की मंशा पूरी हो सके।
कार्यक्रम में बाल विकास एवं पुष्टाहार, कृषि विभाग, गन्ना विभाग, स्वास्थ्य विभाग, सामाजिक वानिकी विभाग, शिक्षा विभाग सहित अन्य कल्याणकारी विभागों के स्टाल लगाये गये एवं अपने-अपने विभाग की जानकारी दी गई।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए खण्ड विकास अधिकारी रामचरन यादव ने पं0 जी के जीवनवृत्त पर विस्ततार से चर्चा किया तथा सरकार द्वारा चलायी जा रही विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में बताया तथा आये हुए अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम में सोनम एण्ड पार्टी तथा सोनकर जौनपुरी एण्ड पार्टी द्वारा लोकगीत के माध्यम से सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गयी। कस्तूरबागांधी बालिका विद्यालय द्वारा स्वागत गीत एवं स्वच्छता मिशन पर गीत प्रस्तुत किया गया। इस अवसर पर अनिल कुमार सिंह, चन्द्रशेखर गुप्त, सुजीत कुमार जायसवाल, लालचन्द यादव एडीओ पंचायत जावेद अहमद, राम अवध, ब्रम्हजीत, सुरेश सिंह यादव, ज्ञानेश्वर मिश्र, नीतू यादव, गीता यादव, सहित अन्य गणमान्य जन उपस्थित रहे।
No comments:
Post a Comment